Image: Instagram alluarjun_uniques |
अल्लू अर्जुन की इस साल की प्रतीक्षा फिल्म 'पुष्प 2' की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। वहीं फिल्म से जुडी हर एक जानकारी के लिए फैन इसकी हर एक नवीनतम अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं। 'पुष्पा 2 ' की रिलीज डेट जैसे करीब आ रही है दर्शकों के बीच मूवी का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है मूवी के टीजर, ट्रेलर और गाने प्रशंसकों को बेहद पसंद आए, लेकिन सभी फैन पिछली फिल्म ' पुष्पा ' के धमाकेदार आइटम सांग 'ऊ अंटावा ' की तरह ही इस बार भी एक धांसू आईटम नंबर की उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन इस बार कौन करेंगी 'पुष्पा: द रूल' में आईटम नंबर?
Image: Instagram allu_arjun_100k |
अल्लू अर्जुन और 'पुष्प 2' के फैन इस बार भी एक धमाकेदार आईटम सांग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'पुष्पा' में सामंथा रूथ प्रभु ने 'ऊ अंटवा' गाने को देख कर फैन के पसीने छूट गए थे। इस बार समांथा की जगह कौन सी अभिनेत्री अपने हॉट डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीतेगा। इसका फैसला लगभग को चूका है।
Image: Instagram pushpa_alluarjun_ |
मिडिया रिपोर्टर्स के अनुसार, इस बार सामंथा की जगह 'भूल भुलैया 3' अभिनेत्री तृप्ति डिमरी 'पुष्पा 2' में एक खास गाने के जरिये लोगों के होश उडा सकती है या फिर यह भी हो सकता है की वह इस बार 'पुष्पा 2' का सबसे खतरनाक और सेंसेशनल आईटम सांग करें। हालाँकि, अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। यह फिल्म 6 सितम्बर 2024 को रिलीज हो रही है।
Image: Social media Instagram |
इसमें कोई सक नहीं है की 'पुष्पा: 2 द रूल' इस साल भारतीय सिनेमा की नंबर वन फिल्मों में से एक है। फिल्म 'पुष्पा' ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी। अब, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के फैन की नजरें 'पुष्पा: 2 द रूल' के साथ ही इसके आईटम सांग पर टिकी हुई है। वहीँ सोशल मीडिया में भी इस की चर्चा तेज है कि आखिर इस बार कौन सी अभिनेत्री 'पुष्पा 2' के गाने से तहलका मचाएंगी।
Image: instagram alluarjunadorers |
हालाँकि, इस गाने में कौन सी हीरोइन जलवा बिखेरेगी, यह अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन अल्लू अर्जुन के साथ डांस करने के लिए जाह्नवी कपूर और तृप्ति डिमरी के नाम पर विचार किया जा रहा है। फिल्म गलियारों में चर्चा है की निर्माताओं ने इस गाने में धमाल मचाने के लिए 'एनिमल' फेम तृप्ति डिमरी के नाम को लगभग फ़ाइनल कर लिया है। लेकिन तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता जब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि न हो जाये। सुकुमार 'पुष्पा 2' का निर्देशन कर रहे हैं, जिसका संगीत डीएसपी ने तैयार किया है।
0 टिप्पणियाँ